Breaking News

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की नई पहल: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली में वितरित होंगी 10,000 इलेक्ट्रिक हीटर

Bolta Sach News
|
New initiative of Chief Minister Rekha Gupta
बोलता सच : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रण में लाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक नई और महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सर्दियों में लकड़ी और कोयला जलाने से हवा में हानिकारक धुआं फैलता है, जिसे रोकने के लिए सरकार 10,000 इलेक्ट्रिक हीटर बांटेगी। ये हीटर दिल्ली के विभिन्न इलाकों की आरडब्ल्यूए के माध्यम से सीएसआर सहयोग से मुफ्त वितरित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि दिल्ली के किसी भी कॉलोनी, ब्लॉक या क्षेत्र में अब चौकीदार या निवासी को ठंड से बचने के लिए लकड़ी या कोयला जलाने की जरूरत न पड़े। उन्होंने बताया कि सभी आरडब्ल्यूए को जागरूक किया जाएगा और प्रेरित किया जाएगा कि वे अपने क्षेत्रों में लकड़ी-कोयला जलाने पर रोक सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक हीटर वितरण से न केवल चौकीदारों और सुरक्षा कर्मियों को ठंड से राहत मिलेगी, बल्कि यह एक स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प भी प्रदान करेगा। इससे सर्दियों में जलने वाली अलाव से निकलने वाले धुएं में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है।
शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा दिल्ली हाट में रवा सदस्यों और सुरक्षा गार्डों को इलेक्ट्रिक हीटर वितरित कर इस अभियान की शुरुआत की। सरकार को विश्वास है कि यह कदम दिल्ली की वायु गुणवत्ता सुधारने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसको भी पढ़ें : कानपुर सेंट्रल आज भी ब्रिटिश हुकूमत के ‘सीएनबी’ कोड से बंधा, आजादी के 78 साल बाद भी नहीं बदला स्टेशन कोड

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply