Breaking News

12 नवंबर राशिफल: गणेशजी की कृपा से मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए रहेगा भाग्यशाली बुधवार

Bolta Sach News
|
November 12 Horoscope Ganesha's

बोलता सच :  12 नवंबर, बुधवार को दिन के स्वामी भगवान गणेशजी रहेंगे। इस दिन मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। चंद्रमा का गोचर कर्क से सिंह राशि में होगा। ऐसे में गजकेसरी, अनफा, वेशी, मालव्य और शुक्रादित्य योग का प्रभाव रहेगा, जिससे कई राशियों के लिए यह दिन बेहद शुभ बन रहा है। खास तौर पर मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा।


मेष राशि

राजनीतिक संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। सरकारी कार्यों में सफलता और प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। माता या मामा की ओर से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय: गणेशजी को दूर्वा और सिंदूर अर्पित करें।


कर्क राशि

नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता मिलेगी। अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। मित्रों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
उपाय: गुड़ मिले जल से शिवजी का अभिषेक करें।


सिंह राशि

आर्थिक लाभ और निवेश से फायदा होने के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति या सराहना मिल सकती है। परिवार के साथ यात्रा या मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
उपाय: भगवान शिव का गुड़ मिले दूध से अभिषेक करें।


वृश्चिक राशि

नौकरी और कारोबार में लाभदायक स्थिति रहेगी। लोहा या धातु से जुड़ा व्यापार लाभ देगा। प्रॉपर्टी या अटके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।


कुंभ राशि

भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षा, व्यापार और विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। तनाव और चिंताओं से राहत मिलेगी।
उपाय: हरे वस्त्र धारण करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।


इसको भी पढ़ें : दिल्ली ब्लास्ट: हाई अलर्ट के बाद प्रदेश में चेकिंग, सुरक्षा में लिया गया राम मंदिर; अफवाह फैलाने पर कार्रवाई

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply