Breaking News

गंगोत्री में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर विवाद, अरशद मदनी ने बताया असंवैधानिक

Bolta Sach News
|
On entry of non-Hindus into Gangotri
बोलता सच,सहारनपुर। उत्तराखंड के गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाए जाने के फैसले पर सियासी और सामाजिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भी इसी दिशा में कदम उठाने की प्रक्रिया चल रही है। इस पूरे मुद्दे पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे असंवैधानिक करार दिया है।

अरशद मदनी ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि देश उनका है और वे जनता को किसी भी दिशा में ले जा सकते हैं, लेकिन समय बदल गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्यार और भाईचारे के साथ रहना ही समाज के लिए बेहतर है और जमीयत उलेमा-ए-हिंद हमेशा यही संदेश देता रहा है। मदनी ने असम का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि वहां पूरी कॉलोनियों को तोड़ा जा रहा है और लाखों मुसलमानों को बांग्लादेशी बताया जा रहा है।
इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी सरकार की आलोचना की। सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सरकार ने अजीब स्थिति पैदा कर दी है। अगर कोई देश का नागरिक है तो उससे नागरिकता साबित करने की मांग की जा रही है, जबकि सरकार खुद कुछ साबित नहीं कर रही। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार हिंदुओं से भी यह पूछने लगी है कि वे हिंदू हैं या नहीं, जो एक गंभीर सवाल खड़ा करता है।
इमरान मसूद ने सवाल उठाया कि कोई व्यक्ति यह कैसे साबित करेगा कि वह हिंदू है या नहीं, और इस तरह की नीतियां समाज में भ्रम और तनाव बढ़ाने वाली हैं।

इसको भी पढ़ें : कानपुर में हुक्का बार और वसूली का खेल, चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply