Breaking News

देवरिया में मुहर्रम पर जोश और जज्बा: अखाड़ों की पेशकश बनी आकर्षण का केंद्र

Bolta Sach News
|
on Muharram in Deoria
बोलता सच : देवरिया में रविवार को मुहर्रम की दसवीं का मातमी जुलूस निकला। जिले में कुल 1923 ताजिए रखे गए और 1590 स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में सुबह नौवीं और शाम को दसवीं का जुलूस गावों में निकला। जिससे  विभिन्न अखाड़े और ताजिए अपने निर्धारित मार्ग से मदीना बाजार और तुर्कपट्टी गांव पहुचे।

सुबह मदीना बाजार में माहौल पूरी तरह से अकीदत और शौर्य से सराबोर रहा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ताजियों और लाठी अखाड़ों का पारंपरिक मिलन समारोह आयोजित किया गया, जहां श्रद्धा और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। ताजियों के मिलन के बाद सभी अखाड़ों के सदस्यों ने एकत्र होकर लाठी का सुंदर और अनुशासित प्रदर्शन किया। लाठियों की हर चोट और मूवमेंट पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। दर्शकों में मौजूद हर वर्ग के लोगों—बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक—ने करतब दिखा रहे युवाओं का भरपूर उत्साहवर्धन किया।

लाठीबाज़ी में पारंपरिक तकनीक और नई ऊर्जा का समावेश देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही और प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। यह मिलन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक था, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाने वाला अद्भुत दृश्य था।

सेवा की मिसाल बने बुजुर्ग, मदीना बाजार में की नि:शुल्क पानी की व्यवस्था
मुहर्रम के जुलूस के दौरान जहां अखाड़ों के करतब और ताजियों का मिलन आकर्षण का केंद्र रहा, वहीं कुछ बुजुर्गों ने सेवा भाव की मिसाल पेश की। हर साल की तरह इस बार भी इन बुजुर्गों ने मदीना बाजार में नि:शुल्क पानी की व्यवस्था की, जो पूरे मेले में सराहना का केंद्र बना रहा।
गर्मी और भीड़ के बीच प्यास बुझाने के लिए लगाए गए पानी के स्टॉल पर लोगों की भीड़ लगी रही, और हर कोई उनके इस प्रयास की तारीफ करता नजर आया। यह पहल न सिर्फ सामाजिक सेवा का प्रतीक बनी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी कुछ सिखा गई।
पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद, थानाध्यक्ष ने मेले में आए लोगों का किया स्वागत
मुहर्रम के अवसर पर आयोजित मेले और जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। स्थानीय थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार अस्थाना अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और मेले में आए सभी लोगों का स्वागत कर शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की।
थानाध्यक्ष ने अखाड़ों के प्रदर्शन और ताजियों के मिलन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने आमजन से सहयोग बनाए रखने की अपील की और कहा कि यह आयोजन आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल है। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, जिससे आयोजन बिना किसी बाधा के संपन्न हो सका।

इसे भी पढ़े : हाईकोर्ट की सख्ती: गैंगस्टर एक्ट में मनमानी बर्दाश्त नहीं

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply