Breaking News

हत्या की सूचना पर दौड़ती रही तरकुलवा पुलिस, बाद में निकली अफवाह

Bolta Sach News
|
Tarkulwa Police
बोलता सच देवरिया/तरकुलवा। कोंहवलिया गांव में बृहस्पतिवार को किशोरी की हत्या की सूचना पर पुलिस दो घंटे तक दौड़ती रही। बाद में पता चला कि हत्या की सूचना गलत थी। असल घटना चचेरे भाई द्वारा किशोरी के मारने-पीटने की थी। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि किशोरी के पिता ने हत्या की झूठी सूचना दी थी। इससे पुलिस परेशान हुई। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जानकारी केअनुसार, कोंहवलिया गांव निवासी एक शख्स ने दोपहर में डायल 112 पर भतीजे द्वारा बेटी की हत्या करने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। आननफानन थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय पुलिस टीम के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। थाना क्षेत्र में कोंहवलिया नाम के तीन गांव होने के चलते पुलिस करीब दो घंटे तक इधर-उधर भागती रही। अंत में सूचना देने वाले शख्स के मोबाइल नंबर के जरिए जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो सच पता चला।
घटना के बारे में यह जानकारी हुई कि 15 वर्षीय किशोरी छत पर किसी से मोबाइल से बात कर रही थी। इससे नाराज होकर चचेरे भाई ने बाल पकड़ उसे एक थप्पड़ मार दिया था।
इससे नाराज होकर किशोरी के पिता ने डायल 112 पर हत्या की सूचना दे दी। उधर, युवक चचेरी बहन को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया लेकर चला गया। वहां स्थिति ठीक होने के बाद लौटते वक्त संतुष्टि के लिए गांव के बगल में एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाने चला गया था।
पुलिस हकीकत जानने के लिए प्राइवेट अस्पताल पर पहुंची, जहां किशोरी का बयान दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़े : कुशीनगर में तीन बच्चियों का अपहरण, 6 घंटे बाद मिलीं

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply