Breaking News

रायबरेली में प्रियंका गांधी पर बीजेपी विधायक अदिति सिंह का निशाना

Bolta Sach News
|
On Priyanka Gandhi in Rae Bareli

बोलता सच : उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का पारंपरिक गढ़ माने जाने वाले रायबरेली से बीजेपी विधायक अदिति सिंह ने सांसद प्रियंका गांधी पर सीधा हमला बोला है। अदिति सिंह का कहना है कि प्रियंका गांधी का साल में एक बार या फिर सिर्फ चुनाव के दौरान रायबरेली आना किसी काम का नहीं है। यदि वे यहां “दीदी” के नाम से मशहूर हैं, तो उन्हें नियमित रूप से क्षेत्र में आना चाहिए।

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में रायबरेली सदर की विधायक अदिति सिंह ने कहा कि वे अलग-अलग आयु वर्ग में कभी बिटिया, कभी दीदी के रूप में जानी जाती हैं। इस पर पत्रकार ने कहा कि प्रियंका गांधी भी रायबरेली में दीदी कहलाती हैं। इस पर अदिति सिंह ने तंज कसते हुए कहा— “फेमस हैं तो कभी चक्कर भी मार लिया करें, या सिर्फ चुनाव के समय ही आएंगी?”

“साल में एक बार आने से क्या फायदा”

अदिति सिंह ने स्पष्ट कहा कि जनता की देखभाल के लिए लगातार क्षेत्र में मौजूद रहना पड़ता है।
उन्होंने कहा—
“साल भर में केवल एक बार आने का क्या मतलब है? या आप सिर्फ चुनाव के वक़्त आती हैं। यही कारण है कि जनता अब समर्थन नहीं दे रही। बस एक-दो सांसद ही जीत रहे हैं। सिर्फ दो विधायक हैं। जनता का साथ पाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है।”

गौरतलब है कि अदिति सिंह लंबे समय तक कांग्रेस में रहीं और फिर 2022 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गईं।

पिता अखिलेश सिंह की दबंग छवि

अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह रायबरेली सीट से पांच बार विधायक रहे और उनकी पहचान दबंग नेता की रही। आपराधिक मामलों को लेकर 2003 में कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। बाद में 2016 में उनकी बेटी अदिति सिंह कांग्रेस में शामिल हुईं, लेकिन चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी का हाथ थाम लिया।


इसको भी पढ़ें : ममता बनर्जी ने वक्फ संशोधन कानून 2025 को केंद्र की साजिश बताया, मालदा में कहा- किसी की संपत्ति पर हाथ नहीं डालेगी राज्य सरकार

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply