Breaking News

मेदीपट्टी में छठ महापर्व पर भजन संध्या, लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव के गीतों पर झूमे श्रद्धालु

Bolta Sach News
|
On the occasion of Chhath festival in Medipatti

बोलता सच,बघौचघाट। छठ महापर्व के अवसर पर मंगलवार को नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर, मेदीपट्टी पथरदेवा में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद कलाकारों का सम्मान अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।


लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव ने मोह लिया मन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव, जिन्होंने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए।
उन्होंने जब छठ मइया का लोकप्रिय गीत
“देवी माई कईली अइसन कृपा बेटी चांद पर गईली ना”
और
“कांच ही बांस के बांहगी, बांहगी लचकत जाय…”
गाया, तो पूरा परिसर श्रद्धा और उत्साह से गूंज उठा।

भक्तजन देर तक तालियों की गड़गड़ाहट और जयघोष के साथ झूमते रहे।


भक्तिमय माहौल में उमड़ा जनसैलाब

भजन संध्या में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु, भक्त और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे मंदिर परिसर में दीपों की रोशनी और भक्ति गीतों की धुनों से माहौल अलौकिक हो गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, विवेक राय, राजन श्रीवास्तव ,राजू राय, सुजीत यादव, अजय मद्धेशिया, महिवाल जायसवाल, प्रभुनाथ तिवारी, बादशाह तिवारी, अरविंद तिवारी और हृदयानंद श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


इस खबर को भी पढ़ें : बाबरी मस्जिद फिर से बनेगी’ पोस्ट पर मामला रद्द करने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “मेदीपट्टी में छठ महापर्व पर भजन संध्या, लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव के गीतों पर झूमे श्रद्धालु”

Leave a Reply