बोलता सच ,झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव भोगी माजरा में गुरुवार देर शाम पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश फैसल मारा गया। मुठभेड़ के दौरान एसओजी कांस्टेबल दीपक के पैर में गोली लग गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक, मारे गए बदमाश की पहचान फैसल निवासी मेरठ, हाल पता खादरवाला थाना खालापार, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ हत्या, लूट सहित 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक और दो पिस्टल बरामद की हैं।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि फैसल संजीव गैंग का शूटर था और जिले में हुई दो लूट की वारदातों में वांछित था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। गुरुवार शाम उसने अपने साथी के साथ मिलकर गांव बरनावी निवासी जीतराम और उनकी पत्नी से बाइक, तीन हजार रुपये और मोबाइल लूटा था।
मुठभेड़ के दौरान कोतवाली प्रभारी विरेंद्र कसाना और एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह बाल-बाल बच गए। पुलिस की गोली लगने से घायल फैसल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका साथी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
बताया गया कि फैसल का साथी शाहरुख पठान करीब डेढ़ माह पहले एसटीएफ मुठभेड़ में मारा गया था।
इस खबर को भी पढ़ें :विसर्जन के दौरान डूबे युवक का 36 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लिया हालात का जायजा
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































