Breaking News

गणतंत्र दिवस पर विपक्षी नेताओं को पीछे सीट देने पर कांग्रेस का हमला, मोदी सरकार पर प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप

Bolta Sach News
|
Opposition leaders on Republic Day

बोलता सच,नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान विपक्षी नेताओं को पीछे की सीट दिए जाने को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस का आरोप है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पीछे बिठाकर सरकार ने विपक्षी नेताओं का अपमान किया है।

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सांसद विवेक तंखा और मणिक्कम टैगोर ने सवाल उठाए हैं। दोनों नेताओं ने वर्ष 2014 के गणतंत्र दिवस की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उस समय विपक्ष के नेता रहे लाल कृष्ण आडवाणी परेड के दौरान अगली कतार में बैठे नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब लाल कृष्ण आडवाणी विपक्ष के नेता थे, तब उन्हें फ्रंट रो में सम्मानजनक स्थान दिया जाता था, लेकिन अब यही सम्मान राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को क्यों नहीं दिया गया।

कांग्रेस सांसदों ने उठाए प्रोटोकॉल पर सवाल

कांग्रेस सांसद विवेक तंखा और मणिक्कम टैगोर ने कहा कि यह केवल सीट व्यवस्था का मामला नहीं है, बल्कि यह विपक्ष के संवैधानिक पदों का सम्मान करने से जुड़ा विषय है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार जानबूझकर विपक्षी नेताओं को पीछे बैठाकर उनकी बेइज्जती करना चाहती है।

‘अब प्रोटोकॉल में गड़बड़ी क्यों?’

कांग्रेस नेता मणिक्कम टैगोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह 2014 की तस्वीर है, जब एलके आडवाणी विपक्ष के नेता के तौर पर आगे की कतार में बैठे थे। उन्होंने सवाल किया कि अब प्रोटोकॉल में गड़बड़ी क्यों हो रही है। टैगोर ने आरोप लगाया कि क्या यह इसलिए किया गया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान करना चाहते हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर विपक्ष के नेताओं का इस तरह अपमान लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है और सरकार को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।


Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “गणतंत्र दिवस पर विपक्षी नेताओं को पीछे सीट देने पर कांग्रेस का हमला, मोदी सरकार पर प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप”

Leave a Reply