बोलता सच,लखनऊ। प्रदेश में सिपाही और समकक्ष पदों पर होने वाली सीधी भर्ती के तहत पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी) में बीते चार वर्षों से खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। वर्ष 2022 से पीएसी में लगातार पद रिक्त होते जा रहे थे, लेकिन लंबे समय से नई भर्तियां नहीं हो सकी थीं। सबसे अधिक 8540 रिक्त पद वर्ष 2022 के हैं।
इन भर्तियों के पूरा होने के बाद पीएसी बल को बड़ी मजबूती मिलेगी, जिससे प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 32,679 सिपाही और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें पीएसी के 15,131 रिक्त पद शामिल हैं।
इसके अलावा लखनऊ, बदायूं और गोरखपुर में गठित पीएसी की महिला वाहिनियों के लिए भी 2282 पदों पर पहली बार महिलाओं की भर्ती की जाएगी। वहीं विशेष सुरक्षा बल में सिपाही के 1341 पद बीते पांच वर्षों से रिक्त चल रहे थे, जिन पर अब पुरुष अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों के लिए 300 अंकों की ऑफलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। हालिया भर्तियों में लगभग 40 लाख आवेदन आने के अनुमान को देखते हुए यह परीक्षा चार दिनों में आठ पालियों में कराई जा सकती है, हालांकि इस पर अंतिम निर्णय ऑनलाइन आवेदनों की संख्या के बाद लिया जाएगा।
परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता तथा मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि और तार्किक क्षमता से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।
इसको भी पढ़ें : सीएम योगी के दिल्ली दौरे पर सियासी हलचल तेज, पीएम मोदी से 45 मिनट की मुलाकात
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “यूपी में सिपाही भर्ती से पीएसी होगी मजबूत, चार साल से खाली पड़े 15 हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे”