बोलता सच,देवरिया : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर देवरिया में पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रविवार को जैसे ही इसकी औपचारिक घोषणा हुई, जिले भर में जश्न का माहौल बन गया।
भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सुभाष चौक और पार्टी नेता हरेंद्र जायसवाल के आवास पर एकत्र हुए। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई, पटाखे फोड़े गए और “पंकज चौधरी जिंदाबाद” व “भाजपा की जीत, देश की जीत” के नारे लगाए गए।
जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पंकज चौधरी को सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपना पार्टी की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि ने इसे कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि इस नियुक्ति से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और आगामी चुनावों में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।
सुभाष चौक पर हुए इस आयोजन में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभी ने पार्टी को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम अग्रवाल, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, विष्णु अग्रवाल, नगर महामंत्री सुधीर मद्धेशिया, उपाध्यक्ष बजरंगी मणि, संजू सोनी, नगर मंत्री अमन वर्मा, दीपू यादव, नगर मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव (बिल्लू), नागेंद्र गुप्ता, अंकित वर्मा, दीपक वर्मा, जय राम तिवारी, प्रिंस जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पंकज चौधरी की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर देवरिया सहित पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है, जिससे स्पष्ट है कि कार्यकर्ता संगठन और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
इसको भी पढ़ें : देवरिया: चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से नाबालिग को बाल विवाह से मिली मुक्ति
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































2 thoughts on “पंकज चौधरी बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, देवरिया में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न”