बोलता सच,लखनऊ। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और सात बार के सांसद पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। कुर्मी समाज के प्रभावशाली नेता माने जाने वाले पंकज चौधरी को यह जिम्मेदारी सौंपकर बीजेपी ने सामाजिक संतुलन साधने का बड़ा राजनीतिक दांव खेला है।
पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनके इकलौते बेटे रोहन चौधरी भी चर्चा में आ गए हैं। रोहन चौधरी ने पिता की नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके परिवार और पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से बधाई संदेश आ रहे हैं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
कौन हैं रोहन चौधरी
रोहन चौधरी फिलहाल किसी राजनीतिक पद पर नहीं हैं, लेकिन सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे अपनी मां भाग्यश्री चौधरी और बहन श्रुति चौधरी के साथ महराजगंज और दिल्ली में विभिन्न राजनीतिक-सामाजिक आयोजनों में शामिल होते रहे हैं।
रोहन चौधरी की शादी जुलाई 2021 में तान्या चौधरी से हुई थी। उनकी शादी उस समय खास चर्चा में रही थी, जब पंकज चौधरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। रोहन और तान्या के एक पुत्र हैं, जिनका नाम अविराज चौधरी है।
बरहा कार्यक्रम में जुटे थे दिग्गज नेता
अविराज चौधरी के बरहा कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सांसद जगदंबिका पाल, रवि किशन, पूर्व राज्यपाल मनोज सिन्हा और अशोक बाजपेई सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे थे रोहन
फरवरी 2022 में रोहन चौधरी एक गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। बिहार के सिवान से महराजगंज लौटते समय कुशीनगर के कप्तानगंज क्षेत्र में उनकी कार कोहरे के कारण गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई थी। हादसे में उन्हें हाथ और चेहरे पर चोटें आई थीं, जिसके बाद अस्पताल में इलाज कराया गया था।
कार्यकर्ताओं में उत्साह
रोहन चौधरी ने कहा कि उनके पिता जमीन से जुड़े नेता हैं और यही वजह है कि कार्यकर्ताओं में खास उत्साह है। उन्होंने कहा, “पिता जी ऐसे नेता हैं जिनसे कोई भी कार्यकर्ता कभी भी मिल सकता है। यही कारण है कि पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।”
इसको भी पढ़ें : कफ सिरप तस्करी केस: ईडी को 189 फर्जी फर्मों का जाल मिला, 450 करोड़ का फर्जी टर्नओवर उजागर
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “पंकज चौधरी बने यूपी बीजेपी अध्यक्ष, बेटे रोहन चौधरी की भी बढ़ी चर्चा”