Breaking News

पथरदेवा फुटबॉल महाकुंभ: आसनसोल रेलवे ने कुच बिहार कोलकाता को 1-0 से हराया

Bolta Sach News
|
Pathardewa Football Mahakumbh
बोलता सच,पथरदेवा/देवरिया : देवरिया जनपद के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा स्थित खेल गांव परिसर में चल रही स्वर्गीय जवाहर प्रसाद मद्धेशिया स्मारक फुटबॉल महाकुंभ प्रतियोगिता के छठे दिन गुरुवार को रोमांचक मुकाबला खेला गया। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में आसनसोल रेलवे ने कुच बिहार कोलकाता को 1-0 से पराजित कर जीत दर्ज की।
मैच के पहले हाफ में आसनसोल रेलवे के जुझारू खिलाड़ी विप्लदेव (जर्सी नंबर 9) ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। कुच बिहार कोलकाता की टीम ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन पहले हाफ में सफलता नहीं मिल सकी।
दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। दोनों ओर से लगातार हमले हुए, लेकिन मजबूत रक्षा पंक्ति और गोलकीपरों के शानदार प्रदर्शन के चलते कोई भी टीम दूसरा गोल नहीं कर सकी। अंततः आसनसोल रेलवे ने 1-0 के स्कोर से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी वसीम अहमद और असरार अहमद ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में अमित राव और गोलू वर्मा मौजूद रहे। अतिथियों ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ मुकाबला खेलने की शुभकामनाएं दीं।
मैच में निर्णायक की भूमिका महिपाल थापा, शिवम कन्याल और अमित वैद्य ने निभाई, जबकि अंगद नाथ तिवारी और मान सिंह ने रोचक कमेंट्री से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन समिति के अजय मद्धेशिया ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रमोद मद्धेशिया, इरशाद अहमद, मोहम्मद फतेह, विजय मद्धेशिया, राकेश मद्धेशिया, सोनू वर्मा, भोलू शर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला चेन्नई और कुशीनगर की टीमों के बीच खेला जाएगा।

इसको भी पढ़ें : जवाहर प्रसाद मद्धेशिया स्मारक फुटबॉल महाकुंभ: चेन्नई रेलवे ने कोच बिहार कोलकाता को 4-1 से हराया

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply