Breaking News

पथरदेवा फुटबॉल महाकुंभ का फाइनल: चेन्नई ने सिवान को 2-0 से हराकर ट्रॉफी जीती

Bolta Sach News
|
Pathardewa Football Mahakumbh
बोलता सच,देवरिया : पथरदेवा में आयोजित स्वर्गीय जवाहर प्रसाद मद्धेशिया स्मारक फुटबॉल महाकुंभ प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया, जिसमें चेन्नई की टीम ने सिवान को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। यह रोमांचक मुकाबला आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के खेल परिसर में हजारों दर्शकों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि अभिषेक मिश्रा ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। खेल के पहले हाफ में चेन्नई के शियाद (जर्सी नंबर 25) ने शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में सूर्या (जर्सी नंबर 26) ने एक और बेहतरीन गोल कर चेन्नई की जीत सुनिश्चित कर दी। सिवान की टीम पूरे मैच में गोल करने में असफल रही।
मैच के समापन पर मुख्य अतिथि ने विजेता टीम चेन्नई को शील्ड के साथ 71 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की। उपविजेता टीम सिवान को शील्ड और 41 हजार रुपये नकद दिए गए। चेन्नई के अर्जुन को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया और उन्हें एलईडी टीवी भेंट किया गया, जबकि फाइनल के ‘मैन ऑफ द मैच’ सूर्या को साइकिल देकर सम्मानित किया गया।
मैच में महिपाल थापा, शिवम कन्याल और अमित वैद्य ने निर्णायक की भूमिका निभाई। अंगद तिवारी, मान सिंह और अब्दुल रब ने कमेंट्री की। आयोजन समिति के अजय मद्धेशिया ने अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रमोद मद्धेशिया, असरार अहमद, इरशाद अहमद, मोहम्मद फतेह, सोनू वर्मा, भोलू शर्मा, विजय मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

इसको भी पढ़ें : विदेश मंत्री एस. जयशंकर 4 से 10 जनवरी तक फ्रांस और लक्जमबर्ग के दौरे पर

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply