बोलता सच देवरिया : पथरदेवा क्षेत्र के दो होनहार छात्रों ने NEET 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पथरदेवा के अभिषेक सिंह ने 579 अंक अर्जित करते हुए ऑल इंडिया रैंक 3621 हासिल की है, वहीं कंठीपट्टी गांव के आदित्य तिवारी ने अपने पहले ही प्रयास में 549 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 12496 पाई है।
आदित्य तिवारी ने गोरखपुर स्थित PW (Physics Wallah) कोचिंग सेंटर से अपनी तैयारी पूरी की। उनकी इस सफलता पर उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है। उनके पिता निखिलेश तिवारी (गोल्डी बाबा), जो पेशे से पत्रकार हैं, और माता रंजना तिवारी, जो एक शिक्षिका हैं, ने बेटे की सफलता पर गहरी प्रसन्नता जताई है।
परिवार के अन्य सदस्यों – दादा जय कृष्ण तिवारी, दादी ज्ञानमती तिवारी, अखिलेश तिवारी, योगेश तिवारी, पूनम तिवारी, कृष्ण चंद्र उपाध्याय, नानी शिवकुमारी और शुभचिंतकों
– ने भी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अभिषेक और आदित्य की इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्वित किया है। युवाओं के लिए यह सफलता एक प्रेरणा बन कर सामने आई है कि निरंतर मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
और भी पढ़े : देवरिया में दर्दनाक सड़क हादसा: विदेश से शादी के लिए लौटे युवक की पेड़ से टकराने पर मौत, दो माह पहले आया था घर
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































