Breaking News

पथरदेवा फुटबॉल महाकुंभ में यूनाइटेड क्लब सिवान का शानदार प्रदर्शन, मणिपुर को 6–0 से दी शिकस्त

Bolta Sach News
|
Pathardewa United in Football Mahakumbh
बोलता सच,देवरिया/पथरदेवा : देवरिया के पथरदेवा में आयोजित स्वर्गीय जवाहर प्रसाद मद्धेशिया स्मारक फुटबॉल महाकुंभ प्रतियोगिता में सोमवार को एकतरफा मुकाबला देखने को मिला। यूनाइटेड क्लब सिवान ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्लास्ट क्लब मणिपुर को 6–0 से करारी शिकस्त दी।
खेलगांव स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के खेल मैदान में खेले गए इस मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईटीआई कॉलेज बैतालपुर के प्रबंधक अवनींद्र श्रीवास्तव ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिव प्रकाश मणि त्रिपाठी, अजय पांडे और गोरखपुर से आए सुमंत राव मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
मैच के पहले हाफ से ही यूनाइटेड क्लब सिवान का दबदबा नजर आया। टीम ने आक्रामक रणनीति अपनाते हुए पहले हाफ में ही चार गोल दागकर मैच को एकतरफा बना दिया। ब्लास्ट क्लब मणिपुर ने भी गोल करने के प्रयास किए, लेकिन सिवान की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने उनकी एक न चली।
दूसरे हाफ में भी सिवान की टीम ने अपने आक्रमण की धार बनाए रखी। मैच के अंतिम चरण में जर्सी नंबर 14 पहने अब्दुल और दमक ने एक-एक गोल कर स्कोर 6–0 तक पहुंचा दिया। इसके बाद मणिपुर की टीम वापसी नहीं कर सकी।
मैच समाप्ति के बाद दर्शकों ने यूनाइटेड क्लब सिवान के शानदार प्रदर्शन की जमकर सराहना की। इस बड़ी जीत के साथ सिवान की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।

इसको भी पढ़ें : देवरिया के नवागत सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार, पारदर्शी और समयबद्ध विकास को बताया प्राथमिकता

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “पथरदेवा फुटबॉल महाकुंभ में यूनाइटेड क्लब सिवान का शानदार प्रदर्शन, मणिपुर को 6–0 से दी शिकस्त”

Leave a Reply