Breaking News

पटना: भाकपा-माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य का NDA सरकार पर हमला, बोले – “बिहार को नेपाल मत बनाइए”

Bolta Sach News
|
Patna CPI-ML General Secretary
बोलता सच पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित बिहार दौरे से पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। पटना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आड़े हाथों लिया।

“बिहार को नेपाल मत बनाइए” – सरकार को चेतावनी
दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा,

“बिहार को नेपाल मत बनाइए। नेपाल में विद्रोह ने सरकार बदल दी थी। आज बिहार के युवा भी सड़कों पर हैं, सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए, न कि लाठीचार्ज करना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार ने युवाओं की आवाज को अनसुना किया, तो हालात बिगड़ सकते हैं।
“हिंसा हमारी राजनीति का हिस्सा नहीं है, लेकिन सरकार की दमनात्मक नीति से जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है।”

उपमुख्यमंत्री पर हमला – “गैर-जिम्मेदार बयानबाज़ी”
भट्टाचार्य ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हालिया बयानों को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा:
“बिहार के युवा पहले ही आक्रोशित हैं। ऐसे में उपमुख्यमंत्री के बयान उन्हें और भड़का सकते हैं। मुख्यमंत्री शायद खुद अपने डिप्टी के बयान नहीं सुनते।”

चुनाव आयोग और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप
भाकपा माले नेता ने चुनाव आयोग और भाजपा विधायकों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भोजपुर जिले के आरा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम काटने और उन्हें जबरन दूसरे विधानसभा क्षेत्र में स्थानांतरित करने की कोशिश हो रही है।

“मेरे पास आरा के चैनारी विधानसभा की मतदाता सूची है, जिसमें भाजपा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा अपने लिफाफे पर नाम हटाने और स्थानांतरित करने का आवेदन दिया गया है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि BLA (बूथ लेवल एजेंट) की मिलीभगत से मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं।
“एक व्यक्ति ने 15 नाम हटवाने का आवेदन दिया, लेकिन जांच में पाया गया कि ये नाम अज्ञात या फर्जी हैं। ये लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है।”

“तररी में सादे कागज़ पर नाम हटाने के आवेदन”
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ क्षेत्रों में सादे कागज़ पर नाम हटाने के आवेदन दिए जा रहे हैं, जो स्पष्ट रूप से गंभीर अनियमितता को दर्शाता है।

भाजपा नेता जीवेश मिश्रा पर भी निशाना
दीपांकर भट्टाचार्य ने भाजपा नेता जीवेश मिश्रा को भी नहीं बख्शा।
“वो अब यूट्यूब पर झगड़ने लगे हैं। भाजपा बिहार को अशांत करने की कोशिश कर रही है।”

भाकपा-माले की मांगें:
  1. लाठीचार्ज बंद किया जाए, युवाओं की बात सुनी जाए
  2. मतदाता सूची में पारदर्शिता लाई जाए
  3. फर्जी नाम काटने वालों और BLA की भूमिका की जांच हो
  4. बिहार को “राजनीतिक अस्थिरता” की ओर धकेलने से रोका जाए

राजनीतिक माहौल गरम
प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे से पहले राज्य में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। भाकपा माले समेत विपक्षी दल सरकार पर लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग और युवाओं की आवाज को दबाने के आरोप लगा रहे हैं।

ये भी पढ़े : पटना: दरोगा और सिपाही भर्ती की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का पैदल मार्च, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “पटना: भाकपा-माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य का NDA सरकार पर हमला, बोले – “बिहार को नेपाल मत बनाइए””

Leave a Reply