बोलता सच देवरिया/भाटपाररानी। देवघर से जल चढ़ाकर लौट रहे कांवड़ियों से भरी पिकअप बृहस्पतिवार की सुबह बिहार के सिवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र तरवारा गंडक नहर पुल के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चाय की दुकान में घुस गया। हादसे में चाय पी रहे एक युवक समेत 15 कांवड़िये घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब पिकअप चालक को झपकी आ गई और वाहन का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित पिकअप सीधे चाय की दुकान में घुस गया। इसके बाद पिकअप दुकान में ही पलट गया।
वैन में 35 कांवड़िये सवार थे, जो देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के बलुआ अफगान गांव के रहने वाले हैं। घायलों को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां भी एक साथ 15 घायलों के पहुंचने से अफरातफरी मच गई। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बिटोई राजभर, रामायण राजभर और लीलावती देवी को गोरखपुर रेफर कर दिया गया।घायलों में बलुआ अफगान निवासी संगीता देवी, प्रियंका, भुटेली राजभर, लालबाबू यादव, किसमती देवी, गीता देवी, सविता देवी, शांति देवी, चंपा देवी, गुलाब भगत, अंकित यादव, आयुष कुमार यादव और सिवारती देवी शामिल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पिकअप को हटवाया गया और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया गया। इंस्पेक्टर रितेश मंडल ने बताया कि पिकअप में 35 कांवड़िये सवार थे। हादसे में किसी की जान नहीं गई, मगर कई लोग घायल हुए हैं।
इसे भी पढ़े : देवरिया बार एसोसिएशन चुनाव: नामांकन प्रक्रिया पूरी, 2 अगस्त को होगा मतदान
➤ You May Also Like



























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































