Breaking News

पीएम मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से की बातचीत, द्विपक्षीय रिश्तों को नई मजबूती पर सहमति

Bolta Sach News
|
PM Modi visits Venezuela

बोलता सच,नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और वेनेजुएला के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत व व्यापक बनाने पर सहमति जताई।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से सार्थक चर्चा की है। पीएम के अनुसार, दोनों देशों ने आपसी सहयोग को सभी क्षेत्रों में गहराने और भविष्य में भारत-वेनेजुएला साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया है।

गौरतलब है कि डेल्सी रोड्रिगेज ने पांच जनवरी को वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला था। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब हाल ही में अमेरिकी सेना द्वारा वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क ले जाया गया है। इस घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच यह पहली औपचारिक बातचीत मानी जा रही है।


इसको भी पढ़ें : देवरिया : पथरदेवा में एटीएम से कैश न निकलने पर हंगामा, ग्राहकों ने शाखा प्रबंधक को घेरा

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply