बोलता सच,राष्ट्रीय : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने घुसपैठ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर तीखा जवाब दिया है। खरगे ने कहा कि केंद्र और असम—दोनों जगह भाजपा की सरकार है, जिसे वे खुद ‘डबल इंजन सरकार’ कहते हैं। ऐसे में यदि सुरक्षा व्यवस्था में चूक हुई है तो उसकी जिम्मेदारी विपक्ष पर डालना पूरी तरह गलत है।
पीएम मोदी द्वारा कांग्रेस पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और असम में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को बसाने के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए खरगे ने कहा कि जब सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहती है, तब वह अपनी नाकामी छिपाने के लिए विपक्ष को निशाना बनाती है। उन्होंने कहा, “वे राष्ट्रविरोधी हैं, हम नहीं। कांग्रेस कभी आतंकवादियों या घुसपैठियों का समर्थन नहीं करती।”
खरगे ने असम दौरे के दौरान दिए गए प्रधानमंत्री के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यदि सुरक्षा और सीमा प्रबंधन सरकार के हाथ में है, तो विफलता का ठीकरा विपक्ष पर फोड़ना अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाने के लिए लगातार आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि पार्टी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त है और अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को असम में बसाने में मदद कर रही है। पीएम ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार असमिया लोगों की पहचान, भूमि और गौरव की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
इस बीच खरगे ने बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए और भारत सरकार को इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाने चाहिए।
इसको भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट की सख्ती: बीडीएस नियम उल्लंघन पर राजस्थान के 10 निजी डेंटल कॉलेजों पर ₹10-₹10 करोड़ जुर्माना
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































4 thoughts on “घुसपैठ पर पीएम मोदी के आरोपों पर खरगे का पलटवार, बोले– नाकामी छिपाने के लिए विपक्ष पर दोष मढ़ रही सरकार”