Breaking News

देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए

Bolta Sach News
|
Police Department in Deoria
बोलता सच , देवरिया। आगामी दीपावली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में पशु व शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसपी संजीव सुमन ने मंगलवार को जिले में बड़े पैमाने पर उपनिरीक्षकों (SI) का फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
एसपी ने बताया कि यह कदम कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है। विशेष रूप से नेपाल सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए यह तबादला आवश्यक था।
तबादलों के अनुसार —
  • रुद्रपुर कोतवाली के आशीष राय को सदर कोतवाली के भुजौली चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
  • सुरौली थाने के वरुण सिंह अब सदर कोतवाली के गरुणपार चौकी प्रभारी होंगे।
  • सलेमपुर कोतवाली के नितिन साहू को सदर कोतवाली के मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी के रूप में भेजा गया है।
वहीं,
  • बरियारपुर थाने के कमलेश कुमार को तरकुलवा थाना क्षेत्र के गढ़ रामपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।
  • बरहज थाने के अंकित यादव अब रुद्रपुर कोतवाली के कस्बा चौकी प्रभारी होंगे।
  • बघौचघाट के सौरभ सिंह को रुद्रपुर के रामलक्ष्मण चौकी प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
इसके अलावा —
  • सदानंद यादव (गढ़ रामपुर) को लार थाना क्षेत्र की खरबानिया चौकी भेजा गया है।
  • अनिल कुमार तिवारी (पकड़ी बाजार, सुरौली) को खामपार थाना के भिंगारी बाजार चौकी प्रभारी के रूप में स्थानांतरित किया गया है।
  • विवेक यादव (पुलिस लाइन) को सुरौली थाना के पकड़ी बाजार चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य बदलावों में —
  • अविनाश मौर्य को श्रीरामपुर थाना के भवानीछापर चौकी प्रभारी,
  • सुमीतकांत को बरहज थाना के गौरा चौकी प्रभारी,
  • धर्मेंद्र कुमार को बरहज थाना के कपरवारघाट चौकी प्रभारी,
  • अभिजीत कुमार को बरहज थाना के कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
वहीं,
  • महेंद्र मोहन मिश्र (कपरवार चौकी) को मईल थाना के भागलपुर चौकी,
  • रमेश कुमार सिंह (गौरा चौकी) को बरियारपुर थाना के करौदी चौकी,
  • राधेश्याम चौधरी (बरहज कस्बा) को भटनी थाना के घाटी चौकी,
  • आनंद राव (खरबानिया चौकी) को खुखुंदू थाना,
  • और संदीप सिंह (रुद्रपुर कस्बा) को भी खुखुंदू थाना भेजा गया है।
इसके अलावा सुनील कुमार को मईल थाना के चकरा गोसाई चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसपी ने निर्देश दिया कि सभी स्थानांतरित अधिकारी तत्काल अपने नए कार्यक्षेत्र में योगदान करें और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता एवं गश्त व्यवस्था को और तेज करें

इस को भी पढ़ें : देवरिया मेडिकल कॉलेज में फिर शुरू हुई सर्जरी, पानी की टंकी में शव मिलने के बाद एक सप्ताह से बंद थे ऑपरेशन

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए”

Leave a Reply