Breaking News

पीएम मोदी ने की बिहार की 50वीं यात्रा, डिप्टी सीएम ने कहा– बिहार से है उन्हें खास लगाव

Bolta Sach News
|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दो दिवसीय बिहार यात्रा पर पटना पहुंचे। यह बतौर प्रधानमंत्री उनका 50वां बिहार दौरा है। राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी के मन में बिहार बसता है। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जो अब तक किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं बनाया। प्रधानमंत्री ने यहां पटना हवाई अड्डे पर बने नए टर्मिनल का उद्घाटन किया।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार बिहार आकर एक नया इतिहास रचा है। वह 50 बार बिहार की यात्रा कर राज्य के विकास में अभूतपूर्व योगदान करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मन में बिहार बसता है और बिहार की जनता उनके प्रेम के लिए आभारी है। प्रधानमंत्री की यात्राओं का यह अर्धशतक बिहार जैसे पिछड़े राज्य के तेज ढांचागत विकास के प्रति उनके संकल्प के लिए याद रखा जाएगा।

भाजपा नेता चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में बिहार को 1,65,000 करोड़ रुपए का विशेष आर्थिक पैकेज दिया था। इस पैसे से फोरलेन सड़कों, एक्सप्रेसवे और महासेतुओं का निर्माण करने में बड़ी मदद मिली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार की 50वीं यात्रा में राज्य को 50 हजार करोड़ रुपए की 16 से अधिक विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास की सौगात दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पिछली लगभग सभी यात्राओं के दौरान बिहार को किसी योजना के उद्घाटन या शिलान्यास का उपहार देकर लौटे हैं। इस बार वह पटना एयरपोर्ट को नया टर्मिनल देने के अलावा बिहटा एयरपोर्ट विस्तार योजना और नवीनगर पावर प्लांट योजना का शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि वह दिन दूर नहीं, जब आप पटना से सीधे लंदन-पेरिस की उड़ान भर सकेंगे।


इसे भी पढ़ें- पांच पशु तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply