बोलता सच , अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (काशी) के बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पारंपरिक रेड कार्पेट शैली में किया। डॉ. रामगुलाम के साथ उनकी पत्नी, परिवार के अन्य सदस्य, मॉरीशस प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे।
रामलला दरबार में दर्शन और पूजन
एयरपोर्ट से सीधे मॉरीशस के प्रधानमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने पत्नी के साथ रामलला के दर्शन किए और आरती उतारी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे। डॉ. रामगुलाम ने मंदिर परिसर में लगभग 45 मिनट तक समय बिताया और रामलला के चरणों में नमन कर पूजन किया।
सीएम योगी ने दी विदाई, अयोध्या धाम लौटे
दर्शन के बाद डॉ. रामगुलाम का काफिला पुनः महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें औपचारिक रूप से विदा किया। इसके बाद सीएम योगी अयोध्या धाम लौट आए, जहां वह हरि गोपाल धाम में जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
प्रधानमंत्री स्तर के आगंतुक की यात्रा को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट से लेकर मंदिर परिसर तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। स्थानीय प्रशासन, खुफिया एजेंसियां और सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहे। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने पहले ही कार्यक्रम का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया था।
राजनयिक दृष्टि से अहम दौरा
डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम दूसरे विदेशी प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने अयोध्या आकर रामलला के दर्शन किए हैं। भारत और मॉरीशस के संबंध ऐतिहासिक रूप से राजनयिक, सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से बेहद मधुर रहे हैं। अयोध्या यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों में सांस्कृतिक कूटनीति के एक मजबूत प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। डॉ. रामगुलाम दोपहर 1 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।
ये भी पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी का मणिपुर दौरा शनिवार को, 8500 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, सीएम योगी ने किया स्वागत”