Breaking News

प्रियंका गांधी वाड्रा असम कांग्रेस की प्रत्याशी चयन समिति की अध्यक्ष नियुक्त

Bolta Sach News
|
Priyanka Gandhi Vadra Assam Congress
बोलता सच,नई दिल्ली : कांग्रेस ने आगामी असम विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा को असम विधानसभा चुनाव के लिए गठित प्रत्याशी चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस आशय की घोषणा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शनिवार देर रात की।
पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के लिए चार सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों का मुख्य दायित्व विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देना होगा।
असम के लिए गठित समिति की अध्यक्षता प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी। उनके साथ लोकसभा सांसद इमरान मसूद, सप्तगिरी शंकर उलाका और सिरिवेल्ला प्रसाद को समिति का सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस असम में भाजपा को सत्ता से हटाने के उद्देश्य से अन्य विपक्षी दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम कर रही है।
अन्य राज्यों में भी वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। केरल के लिए वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री को चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव समिति का नेतृत्व करेंगे। वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बी.के. हरिप्रसाद को चयन समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है। संबंधित राज्यों के प्रभारी महासचिव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक दल के नेता इन समितियों के पदेन सदस्य होंगे।
गौरतलब है कि असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव मार्च–अप्रैल में होने की संभावना है। वर्तमान में राज्य में भाजपा सत्ता में है और उसके पास 64 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 26 सीटें हैं। शेष सीटें अन्य क्षेत्रीय और स्थानीय दलों के पास हैं। पिछले महीने कांग्रेस ने वाम दलों और कई क्षेत्रीय पार्टियों के साथ मिलकर साझा चुनावी मंच बनाने की घोषणा की थी।

इसको भी पढ़ें : सर्दी बढ़ते ही दिल्ली में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर, 6,000 मेगावॉट तक पहुंचने का अनुमान

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “प्रियंका गांधी वाड्रा असम कांग्रेस की प्रत्याशी चयन समिति की अध्यक्ष नियुक्त”

Leave a Reply