Breaking News

पुतिन का सादगी भरा सलाम वायरल, राष्ट्रपति भवन में सुरक्षा कर्मी से की गर्मजोशी से मुलाकात

Bolta Sach News
|
Putin's simple salute

बोलता सच,नई दिल्ली: पद, पैसे और ताकत से नहीं, बल्कि व्यवहार से किसी की महानता साबित होती है। भारत यात्रा पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह बात एक बार फिर अपने आचरण से दिखा दी। राष्ट्रपति भवन में आयोजित औपचारिक स्वागत समारोह में उनका रवैया देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो उठे।

जैसे ही पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुँचे, कार से उतरते ही राष्ट्रपति के अंगरक्षक ने उन्हें सलामी दी। पुतिन ने भी विनम्रता से सिर झुकाकर सलामी का जवाब दिया और आगे बढ़कर सबसे पहले उसी अंगरक्षक से आत्मीयता के साथ हाथ मिलाया। उनका यह सादगी भरा जेस्चर वहां मौजूद सभी लोगों के दिलों में उतर गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग उनकी शालीनता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई उपयोगकर्ता तो वैश्विक नेताओं को भी पुतिन से सीख लेने की नसीहत दे रहे हैं। पुतिन भारत में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद देर रात रूस वापस लौट गए, लेकिन उनके व्यवहार का यह छोटा-सा क्षण लोगों की स्मृति में छा गया।


पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वागत

राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह पहली बार नहीं है जब पुतिन ने अपने सरल और सहज व्यक्तित्व का परिचय दिया हो। रूस में भी उन्हें अक्सर सुरक्षा कर्मियों से सहजता से बात करते या हाथ मिलाते देखा जाता है। लेकिन भारत में दिखाया गया उनका यह विनम्र भाव विशेष रूप से चर्चा में है।


पुतिन का व्यवहार—छोटे-बड़े का भेद नहीं

सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि पुतिन किसी को भी ऊँचा-नीचा नहीं मानते। चाहे सुरक्षा कर्मी हों या अधिकारी—वह सभी के साथ सम्मानजनक तरीके से मिलते हैं। राष्ट्रपति भवन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जहाँ उन्होंने तीनों सेनाओं की परेड की सलामी भी ली।


पाकिस्तान को तरजीह क्यों नहीं देते पुतिन

पुतिन अपनी वैश्विक प्रतिष्ठा को लेकर बेहद सजग माने जाते हैं। इसी कारण पाकिस्तान की लंबे समय से की जा रही यात्रा का निमंत्रण भी वह स्वीकार नहीं कर रहे। कुछ दिन पहले पाकिस्तान के एक रक्षा विशेषज्ञ ने पत्रकार आरजू काज़मी से सवाल किया कि पुतिन भारत तो आते हैं लेकिन पाकिस्तान क्यों नहीं। इस पर आरजू ने तंज कसते हुए कहा—“पुतिन पाकिस्तान क्यों आएँ? क्या उन्हें अपनी जेब कटवानी है?”


इसको भी पढ़ें : समस्तीपुर एसपी कार्यालय में महिला ने काटी कलाई, सहायक जेल अधीक्षक पर पत्नी मानने से इनकार का आरोप; मामला दर्ज

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply