बोलता सच,लखनऊ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ रायबरेली में चल रहे एक मामले को लखनऊ स्थानांतरित कर दिया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने बुधवार को सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया। अब इस मामले की सुनवाई लखनऊ की विशेष अदालत में होगी।
न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की एकल पीठ ने याची की स्थानांतरण अर्जी पर विचार करते हुए यह फैसला सुनाया। यह याचिका भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर द्वारा दाखिल की गई थी।
दरअसल, एस. विग्नेश शिशिर ने राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता को लेकर सवाल उठाते हुए एक आपराधिक परिवाद दाखिल किया था, जिसकी सुनवाई रायबरेली की विशेष अदालत में चल रही थी। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में दलील दी थी कि रायबरेली में उसे जान का खतरा है और स्थानीय परिस्थितियों के कारण निष्पक्ष सुनवाई संभव नहीं हो पा रही है।
सुरक्षा कारणों और निष्पक्ष सुनवाई को ध्यान में रखते हुए याची ने मामले को लखनऊ की विशेष अदालत में स्थानांतरित करने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने इन दलीलों को स्वीकार करते हुए रायबरेली से केस ट्रांसफर करने का आदेश दे दिया। अब आगे की कानूनी कार्यवाही लखनऊ की विशेष अदालत में की जाएगी।
इसको भी पढ़ें : नीतीश कुमार के वायरल वीडियो पर सियासत गरमाई, सपा सांसद इकरा हसन ने जताई कड़ी आपत्ति
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “राहुल गांधी के खिलाफ रायबरेली का मामला लखनऊ ट्रांसफर, विशेष अदालत में होगी सुनवाई”