बोलता सच,नई दिल्ली। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे झुक जाते हैं और इस संदर्भ में उनकी तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व से की। राहुल गांधी की यह प्रतिक्रिया अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान के एक दिन बाद आई है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रंप के बयान से जुड़ा एक वीडियो साझा किया, जिसका कैप्शन था— “फर्क समझो सरजी”। वीडियो में ट्रंप ने रिपब्लिकन सांसदों की बैठक में दावा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी उनसे मिलने आए थे और भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ का भी जिक्र किया था।
राहुल गांधी ने कहा, “मैं अब भाजपा-आरएसएस के लोगों को अच्छी तरह जानता हूं। थोड़ा सा दबाव डालो, थोड़ा सा धक्का दो और ये डर के मारे भाग जाते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप के इशारे भर से प्रधानमंत्री ने फोन उठा लिया और “जी हुजूर” कहते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।
1971 के युद्ध का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उस समय भारत ने अमेरिका के दबाव के बावजूद अपने फैसले पर अडिग रहकर नेतृत्व दिखाया था। उन्होंने कहा, “तब केवल फोन कॉल नहीं आया था, सातवां बेड़ा भी आ गया था। इसके बावजूद इंदिरा गांधी ने कहा था—मुझे जो करना है, मैं करूंगी। यही फर्क है।”
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय निर्यात पर कुल 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की बात कही है। इसमें से 25 प्रतिशत टैरिफ रूस से तेल की खरीद को लेकर बताया गया है। ट्रंप ने कहा कि भारत अब रूसी तेल की खरीद काफी हद तक कम कर चुका है, हालांकि इस फैसले से भारत पर आर्थिक दबाव बना हुआ है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर तीखी बहस शुरू हो गई है।
इसको भी पढ़ें : सोनिया गांधी से जुड़ी याचिका पर अदालत ने मांगा जवाब, 7 फरवरी तक का समय दिया
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, बोले—ट्रंप के दबाव में झुके, इंदिरा गांधी से की तुलना”