Breaking News

केंद्रीय बजट 2026-27 पर राहुल गांधी का हमला: बोले– युवाओं, किसानों और निवेशकों के संकट से आंख मूंदे सरकार

Bolta Sach News
|
Rahul Gandhi on Union Budget 2026-27

बोलता सच,नई दिल्ली : केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि यह बजट भारत के सामने मौजूद वास्तविक आर्थिक संकटों को नजरअंदाज करता है और युवाओं, किसानों तथा निवेशकों की समस्याओं का कोई ठोस समाधान पेश नहीं करता।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “युवाओं के पास नौकरी नहीं है, विनिर्माण गिर रहा है, निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं, घरेलू बचत घट रही है, किसान संकट में हैं और आने वाले वैश्विक झटकों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है।”
उन्होंने कहा कि यह ऐसा बजट है, जिसमें हालात सुधारने के बजाय भारत के असली संकटों से आंख मूंद ली गई है


सरकार ने बढ़ाया पूंजीगत व्यय

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश किया। बजट में सरकार ने पूंजीगत व्यय का लक्ष्य बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने की घोषणा की है, जो चालू वित्त वर्ष के 11.2 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। इसके साथ ही बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए कई अहम उपायों का एलान किया गया है।


वित्त मंत्री ने गिनाए ‘तीन कर्तव्य’

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार तीन प्रमुख ‘कर्तव्यों’ से प्रेरित है, जिनका उद्देश्य न केवल अर्थव्यवस्था को गति देना है, बल्कि गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों को सशक्त बनाना भी है। उन्होंने बताया कि यह कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट है और सरकार अपने संकल्पों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

निर्मला सीतारमण देश की पहली महिला वित्त मंत्री हैं, जिन्होंने लगातार नौवीं बार संसद में बजट पेश किया है। बजट में विशेष रूप से उन क्षेत्रों में पूंजीगत खर्च पर जोर दिया गया है, जिन्हें मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों के चलते रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।


इसको भी पढ़ें : यूजीसी कानून पर रोक के बाद सियासत गरमाई, स्वामी प्रसाद मौर्य का भाजपा पर तीखा हमला

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply