बोलता सच,नई दिल्ली: संसद परिसर में कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी द्वारा कुत्ता लाने पर हुए विवाद के बाद अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आज का मेन टॉपिक कुत्ता ही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा—”बेचारे कुत्ते ने क्या किया? क्या कुत्तों को यहां आने की इजाजत नहीं है?”
मंगलवार को जब उन्हें इस विवाद के बारे में बताया गया, तो राहुल गांधी ने तंज भरे अंदाज में कहा कि आज कुत्ता ही मुख्य विषय बना हुआ है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि शायद पालतू जानवरों को संसद परिसर में आने की अनुमति नहीं होती। अंत में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आजकल भारत ऐसे ही मुद्दों पर चर्चा कर रहा है।
क्या है पूरा मामला?
सोमवार को कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी एक आवारा कुत्ते को अपनी कार में लेकर संसद पहुंचीं, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। सत्तापक्ष के सांसदों ने उन पर नाटक करने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर रेणुका चौधरी ने कहा कि जो लोग अंदर बैठे हैं वे काटते हैं, कुत्ते नहीं।
संसद में कुत्ता लाने पर सफाई
रेणुका चौधरी का कहना था कि उन्होंने आवारा कुत्ते को उठाकर पशु चिकित्सक के पास ले जाने के लिए कार में रखा था। उन्होंने दावा किया कि सरकार को जानवर पसंद नहीं हैं और सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों की आपत्तियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आवारा कुत्ते को बचाने के खिलाफ कोई कानून नहीं है।
बीजेपी ने की कार्रवाई की मांग
बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने रेणुका चौधरी पर संसद के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कोई भी सदस्य बिना उचित दस्तावेजों के किसी भी प्रकार के जानवर को संसद के अंदर नहीं ला सकता। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग भी की है।
इसको भी पढ़ें : देवरिया : जॉइनिंग से 17 दिन पहले ASO की दर्दनाक मौत, हेलमेट न पहनना बना कारण
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































