बोलता सच,नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर किसानों के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पांच सवाल पूछते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए।
राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका के साथ हो रही ट्रेड डील के नाम पर भारतीय किसानों के हितों से समझौता किया जा रहा है। उनका आरोप है कि यह समझौता देश के कृषि क्षेत्र को दीर्घकालिक नुकसान पहुंचा सकता है और किसानों को विदेशी निर्भरता की ओर धकेल सकता है।
राहुल गांधी के पांच प्रमुख सवाल:
-
डिस्टिलर्स डीडीजी (DDGS) आयात का अर्थ क्या है?
क्या भारतीय पशुओं को जीएम अमेरिकी मक्का से बने चारे पर निर्भर किया जाएगा? क्या इससे दुग्ध उद्योग अमेरिकी कृषि पर निर्भर नहीं हो जाएगा? -
जीएम सोया तेल आयात का असर क्या होगा?
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित देशभर के सोया किसानों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा? क्या वे कीमतों में गिरावट का एक और झटका सह पाएंगे? -
‘अतिरिक्त उत्पाद’ से क्या तात्पर्य है?
क्या भविष्य में दालों और अन्य फसलों को भी अमेरिकी आयात के लिए खोलने का दबाव बनेगा? -
‘गैर-व्यापार बाधाएं’ हटाने का क्या मतलब है?
क्या भारत पर जीएम फसलों को मंजूरी देने, खरीद प्रक्रिया में बदलाव करने या एमएसपी और बोनस कम करने का दबाव डाला जाएगा? -
भविष्य में विस्तार को कैसे रोका जाएगा?
क्या यह समझौता धीरे-धीरे और अधिक कृषि उत्पादों को आयात के दायरे में लाने का रास्ता खोलेगा?
राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को इन सवालों का स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए, क्योंकि यह केवल आज का मुद्दा नहीं बल्कि देश की कृषि व्यवस्था के भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि कहीं यह समझौता भारत की कृषि अर्थव्यवस्था को विदेशी प्रभाव में देने की दिशा में तो नहीं है।
इसको भी पढ़ें : यूपी में 2027 की सियासी आहट तेज, नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सपा में जाने की चर्चा से बदलेगा मुस्लिम वोट समीकरण?
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































