Breaking News

रामपुर कारखाना पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Bolta Sach News
|
Rampur Factory Police raped
बोलता सच,देवरिया : रामपुर कारखाना थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर पटनवापुल के पास से की गई। पुलिस के अनुसार, थाना रामपुर कारखाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(L)/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में लक्ष्मण सिंह पुत्र राजकिशोर सिंह, निवासी मथुरा छापर, थाना रामपुर कारखाना, नामजद अभियुक्त था।
शिकायतकर्ता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया था कि अभियुक्त ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अभियुक्त लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक अभिषेक कुमार यादव, कॉन्स्टेबल अनमोल सरोज और कॉन्स्टेबल विकास मौर्या शामिल रहे। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसको भी पढ़ें : केरल चुनाव की बिसात पर कांग्रेस की नई चाल, कन्हैया कुमार को सौंपी अहम जिम्मेदारी

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply