बोलता सच,नालंदा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचकर अपने पिता एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के रूप में दसवीं बार शपथ लेने के बाद यह उनका पहला पैतृक गांव दौरा था। उन्होंने स्मृति वाटिका में अपने पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही उन्होंने अपनी माता स्व. परमेश्वरी देवी और धर्मपत्नी स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमाओं पर भी पुष्प अर्पित कर नमन किया। पुण्यतिथि को लेकर स्मृति वाटिका की विशेष साफ-सफाई व सजावट की गई थी।
नेताओं, अधिकारियों और परिजनों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार, अन्य परिजन, जनप्रतिनिधि और गणमान्य उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि देने वालों में
सांसद कौशलेंद्र कुमार,
विधायक कृष्णा मुरारी शरण,
विधायक जितेंद्र कुमार,
विधायक कौशल किशोर,
विधायक रूहेल रंजन,
एमएलसी संजय कुमार सिंह (गांधी जी),
एमएलसी ललन सर्राफ,
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा,
पूर्व विधायक ई. सुनील कुमार,
जदयू प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे।
ग्रामीणों ने स्वतंत्रता सेनानी रामलखन सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बख्तियारपुर में रहकर आजीवन लोगों की सेवा और इलाज को ही अपना धर्म माना।
पूजा-अर्चना की, लोगों से मिले
श्रद्धांजलि के बाद मुख्यमंत्री ने भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा-अर्चना की और पैतृक घर के पास स्थित तालाब में मछलियों को दाना खिलाया। गांव में लगभग 30 मिनट के प्रवास के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह स्पष्ट दिखा। उन्होंने ग्रामीणों से हालचाल पूछा और उनकी समस्याएं सुनीं।
अधिकारियों को दिए निर्देश
सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों—
मुख्यमंत्री सचिव कुमार रवि,
सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह,
पटना प्रक्षेत्र के आईजी जितेंद्र राणा,
पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम,
नालंदा डीएम कुंदन कुमार,
नालंदा एसपी भारत सोनी
—को लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इसको भी पढ़ें : पावर कॉरपोरेशन ने 2026-27 के लिए ARR दाखिल किया, बिजली खरीद का 90 हजार करोड़ का प्रस्ताव; दरें बढ़ने की आशंका
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे CM नीतीश कुमार, पिता स्व. रामलखन सिंह की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि”