बोलता सच : देवरिया में किसानों के लिए कृषि यंत्र खरीदने का सुनहरा अवसर आया है। कृषि विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान योजना शुरू की है। उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्या के अनुसार, यह योजना ‘सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन’ और ‘सीआरएम योजना’ के तहत संचालित की जा रही है।
किसान कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक, कृषि ड्रोन, कम्बाइन हार्वेस्टर जैसे उपकरणों की बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम, स्मॉल गोदाम, थ्रेसिंग फ्लोर, रोटावेटर और कल्टीवेटर भी उपलब्ध हैं। लेजर लैंड लेवलर, मिनी राइस मिल, सुपर सीडर, बेलर, रैक और आरएमबी प्लाउ की बुकिंग भी की जा सकती है।
किसान agridarshan.up.gov.in वेबसाइट पर जाकर ‘किसान कॉर्नर’ में 12 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। दस हजार रुपये तक के यंत्रों पर कोई टोकन राशि नहीं है। दस हजार से एक लाख रुपये तक के यंत्रों के लिए ढाई हजार रुपये का टोकन देना होगा। एक लाख से अधिक मूल्य के यंत्रों के लिए पांच हजार रुपये का टोकन निर्धारित किया गया है।
बुकिंग के लिए ओटीपी किसान के अपने या उनके निकटतम परिवार के सदस्य के मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। यंत्रों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। परिवार में पति-पत्नी, पुत्र, अविवाहित पुत्री या पुत्रवधू का मोबाइल नंबर ही मान्य होगा।
इसे भी पढ़ें : देवरिया की बड़ी ख़बर : कुल्हाड़ी से वार कर स्कूल प्रबंधक को मार डाला
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































