बोलता सच,नई दिल्ली : देश 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गर्व के साथ मनाने की तैयारी में जुटा है। राजधानी नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हर साल की तरह इस बार भी भव्य गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया जाएगा। इस परेड में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सैन्य शक्ति का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
गणतंत्र दिवस 2026 की परेड का दूरदर्शन के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चैनलों पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। वहीं, आम लोग परेड को प्रत्यक्ष देखने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टिकट खरीद सकते हैं।
कब से शुरू हुई टिकटों की बिक्री?
-
टिकटों की आधिकारिक बिक्री 5 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।
-
टिकट 14 जनवरी 2026 तक या दैनिक कोटा पूरा होने तक उपलब्ध रहेंगे।
-
ऑनलाइन टिकट बिक्री सुबह 9 बजे से शुरू होती है।
टिकटों की कीमत
-
गणतंत्र दिवस परेड (26 जनवरी): ₹20 और ₹100 (बैठने की श्रेणी के अनुसार)
-
फुल ड्रेस रिहर्सल (28 जनवरी): ₹20
-
बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी (29 जनवरी): ₹100
(कीमतें रक्षा मंत्रालय द्वारा निर्धारित हैं)
कहां से खरीद सकते हैं टिकट?
-
ऑनलाइन: www.aamantran.mod.gov.in
-
ऑफलाइन टिकट काउंटर:
-
सेना भवन (गेट नंबर 5 के पास)
-
शास्त्री भवन (गेट नंबर 3 के पास)
-
जंतर मंतर (मुख्य गेट)
-
संसद भवन रिसेप्शन काउंटर
-
राजीव चौक मेट्रो स्टेशन (डी ब्लॉक)
-
कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन (कॉनकोर्स लेवल)
-
टिकट खरीदने के लिए जरूरी दस्तावेज
टिकट खरीदते समय ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है। मान्य आईडी में शामिल हैं:
-
आधार कार्ड
-
वोटर आईडी
-
ड्राइविंग लाइसेंस
-
पैन कार्ड
-
पासपोर्ट
-
केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र
ध्यान रहे, गणतंत्र दिवस परेड, फुल ड्रेस रिहर्सल और बीटिंग रिट्रीट—तीनों कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए वही फोटो आईडी कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा।
इसको भी पढ़ें : एसआईआर प्रक्रिया पूरी, देवरिया में मतदाता सूची से 4.14 लाख नाम बाहर
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर भव्य परेड, टिकट बिक्री शुरू, जानें पूरी जानकारी”