बोलता सच,नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित आरके फिटनेस जिम पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर इलाके में दहशत फैला दी। यह घटना सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े रणदीप मलिक ने ली है और जिम के मालिक रोहित खत्री को जान से मारने की धमकी भी दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में रणदीप मलिक नाम के यूजर ने दावा किया कि जिम को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि गिरोह द्वारा किए गए फोन कॉल का जिम मालिक ने जवाब नहीं दिया था। पोस्ट में रोहित खत्री को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यदि अगली बार फोन नहीं उठाया गया तो उसे “धरती से उठा दिया जाएगा।” इस धमकी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मौके से कारतूस बरामद, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से एक कारतूस बरामद किया गया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर किए गए दावे की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी गिरोह की संलिप्तता को लेकर निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
कौन हैं रोहित खत्री?
रोहित खत्री आरके फिटनेस जिम के मालिक होने के साथ-साथ एक चर्चित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं। उनकी पत्नी सोनिया सिंह खत्री के साथ वह फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो बनाते हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। रोहित खत्री देश के टॉप फिटनेस यूट्यूबर्स में गिने जाते हैं और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 24 लाख फॉलोवर्स हैं।
फायरिंग की इस घटना और धमकी के बाद जिम मालिक और उनके समर्थकों में डर का माहौल है, जबकि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था और जांच को लेकर सतर्क हो गई है।
इसको भी पढ़ें : देवरिया: भाटपाररानी पुलिस ने तीन चोरी की बाइक और 54 लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































3 thoughts on “दिल्ली के पश्चिम विहार में आरके फिटनेस जिम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी”