बोलता सच,देवरिया। शहर में पेयजल व्यवस्था के नाम पर बार-बार सड़कों को खोदे जाने से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका परिषद ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अहम फैसला लिया है। तय किया गया है कि अब शहर में पहले पेयजल की पाइपलाइन बिछाई जाएगी और उसके बाद ही सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इस संबंध में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह ने जल निगम को पत्र भेजकर आपसी समन्वय के साथ कार्य कराने का आग्रह किया है।
दरअसल, बीते कुछ वर्षों में देवरिया शहर की कई प्रमुख सड़कों का निर्माण कराया गया था, लेकिन इसके बाद जल निगम द्वारा पाइपलाइन डालने के लिए उन्हीं सड़कों को दोबारा खोद दिया गया। भुजौली कॉलोनी समेत कई मोहल्लों में नई सड़कें टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गईं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे नगर पालिका और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे थे।
इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका ने कार्यों की प्राथमिकता तय की है। अमृत भारत योजना के तहत शहर के सभी पुराने 25 वार्डों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने का निर्णय लिया गया है। यह कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 13 पुराने वार्डों में पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है, जिसे फरवरी तक पूरा किया जाना है।
पहले चरण में जिन वार्डों में पाइपलाइन बिछाई जा रही है, उनमें देवरिया खास पूर्वी, मुंशी गोरखनाथ टोला, राघवनगर पूर्वी, अबूबकर नगर उत्तरी, आचार्य रामचंद्र शुक्ल नगर, सिंधी मिल कॉलोनी, सोमनाथ नगर, रामगुलाम टोला पूर्वी व पश्चिमी, रामनाथ देवरिया उत्तरी व दक्षिणी और उमानगर शामिल हैं। इन इलाकों में फिलहाल सड़क मरम्मत और निर्माण का कार्य अस्थायी रूप से रोका जाएगा, ताकि पाइपलाइन डालने के बाद दोबारा सड़कें न तोड़नी पड़ें।
नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि जिन वार्डों में अमृत भारत योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई जानी है, वहां सड़क निर्माण का कार्य पाइपलाइन डालने के बाद ही कराया जाए। इससे न केवल सरकारी धन की बचत होगी, बल्कि जनता को बार-बार होने वाली असुविधा से भी छुटकारा मिलेगा।
पहले चरण का काम पूरा होने के बाद शेष 12 वार्डों में दूसरे चरण के तहत पाइपलाइन बिछाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन सभी क्षेत्रों में भी पाइपलाइन का कार्य समाप्त होने के बाद ही सड़कें बनाई जाएंगी। नगर पालिका का मानना है कि इस क्रमबद्ध व्यवस्था से शहर की सड़कों की गुणवत्ता बेहतर होगी और लंबे समय तक मरम्मत की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसको भी पढ़ें : गाजीपुर बॉर्डर पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को रोके जाने से हंगामा, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देवरिया में सड़कें बार-बार खोदने से मिलेगी राहत, पहले बिछेगी पेयजल पाइपलाइन फिर बनेगी सड़क”