बोलता सच,नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में हुई विवादित नारेबाजी के मामले में अब तक 9 छात्रों की पहचान कर ली गई है। इस प्रदर्शन में करीब 30 से 35 छात्रों के शामिल होने की बात सामने आई है, जबकि बाकी लोगों की पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है। नारेबाजी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए गए थे।
इस पूरे मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। JNU के सुरक्षा विभाग की ओर से दिल्ली पुलिस को एक औपचारिक पत्र भेजा गया है, जिसमें नारेबाजी में शामिल छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। प्रशासन का कहना है कि कैंपस में इस तरह की गतिविधियां विश्वविद्यालय की गरिमा और कानून-व्यवस्था के खिलाफ हैं।
इन 9 छात्रों की हुई पहचान
नारेबाजी के मामले में जिन छात्रों की पहचान हुई है, उनमें—
-
अदिति मिश्रा (वर्तमान JNUSU अध्यक्ष)
-
गोपिका बाबू
-
सुनील यादव
-
दानिश अली
-
साद आजमी
-
महबूब इलाही
-
कनिष्क
-
पाकीजा खान
-
शुभम
क्या है पूरा मामला
दरअसल, दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया था, जबकि अन्य आरोपियों को राहत दी गई थी। अदालत ने कहा था कि उमर खालिद और शरजील इमाम का मामला अन्य आरोपियों से अलग है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद 5 जनवरी की शाम JNU परिसर में कुछ छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू किया।
इस दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक और विवादित नारे लगाए गए, जिनमें प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का नाम भी लिया गया। प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया और राजनीतिक व प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई।
फिलहाल दिल्ली पुलिस को भेजे गए पत्र के आधार पर आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन बाकी प्रदर्शनकारियों की पहचान कराने में जुटा है।
इसको भी पढ़ें : आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, याचिकाओं की बाढ़ पर जताई हैरानी
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































2 thoughts on “JNU में विवादित नारेबाजी पर बवाल, 9 छात्रों की पहचान, FIR की मांग”