Breaking News

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकारों की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Bolta Sach News
|
Rural Journalists Association

बोलता सच,देवरिया: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की सदर तहसील इकाई ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी के माध्यम से भेजा गया।

तहसील अध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक के आवास पर सात सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत किया। ज्ञापन में पत्रकारों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और शासन स्तर पर आवश्यक नीतिगत संशोधनों की मांग की गई है।


मान्यता नियमों में संशोधन की मांग

ज्ञापन में 19 जून 2008 को जारी सूचना विभाग के आदेश में संशोधन की मांग की गई है, ताकि तहसील स्तर पर सभी दैनिक समाचार पत्रों के संवाददाताओं को मान्यता दी जा सके। इसके साथ ही जिला, मंडल और तहसील स्तर पर स्थायी समितियों के गठन और उनमें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल करने की मांग भी की गई।


स्वास्थ्य व परिवहन सुविधाओं की मांग

एसोसिएशन ने ग्रामीण पत्रकारों के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड उपलब्ध कराने तथा परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने की मांग रखी। इसके अलावा प्रदेश स्तरीय पत्रकार मान्यता समिति और विज्ञापन मान्यता समिति में एसोसिएशन के दो प्रतिनिधियों को सदस्य बनाए जाने का अनुरोध किया गया।


ग्रामीण पत्रकार आयोग के गठन की मांग

अन्य प्रमुख मांगों में राजधानी लखनऊ स्थित दारुलशफा में एसोसिएशन के संचालन हेतु निःशुल्क कार्यालय उपलब्ध कराना शामिल है। साथ ही ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं के अध्ययन और समाधान के लिए एक ग्रामीण पत्रकार आयोग के गठन की भी मांग की गई। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि पत्रकारिता के दौरान उत्पन्न विवादों में पत्रकारों पर एफआईआर दर्ज करने से पहले सक्षम अधिकारी से जांच अनिवार्य की जाए।


कई पत्रकार रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पौहारीशरण राय, आदित्य कुमार मिश्र, सत्येन्द्र दूबे, दीपक मणि त्रिपाठी, संतोष सिंह, लियाकत अंसारी, अजय मिश्र और विजय यादव सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।


इसको भी पढ़ें : हैदराबाद पहुंचे अखिलेश यादव, ‘विजन इंडिया: एआई समिट’ में होंगे शामिल

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply