बोलता सच देवरिया : समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक मंगलवार को देवरिया जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में जिलेभर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का संचालन समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष व्यास यादव ने किया। इस अवसर पर पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र (338) के लिए पार्टी के वरिष्ठ और कद्दावर नेता सद्दाम हुसैन को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। उनके चयन की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल देखा गया।
बैठक में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि पार्टी की ताकत जमीनी कार्यकर्ताओं में है और हर कार्यकर्ता को जनता के बीच समाजवादी विचारधारा को पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ सपा सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है।
पार्टी के शिर्ष नेताओं ने भी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सद्दाम हुसैन लंबे समय से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा व मेहनत को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उम्मीद है कि वे पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को नई दिशा और मजबूती देंगे।
पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने पर सद्दाम हुसैन ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और समाजवादी मूल्यों को घर-घर पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनता की समस्याओं को उठाएंगे और क्षेत्र में पार्टी को और अधिक सक्रिय बनाएंगे।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सद्दाम हुसैन को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक, युवा सपा नेता, महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी, छात्र सभा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ व अन्य संगठन इकाइयों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले महीनों में सपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसमस्याओं को जानेंगे और सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। समाजवादी पार्टी ने यह संदेश दिया कि आने वाला समय समाजवादियों का है और जनता बदलाव के लिए तैयार है।
इस खबर को भी पढ़ें : देवरिया: आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में निजी विद्यालय प्रबंधक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































3 thoughts on “देवरिया में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न, पथरदेवा विधानसभा के पर्यवेक्षक बने सद्दाम हुसैन”