बोलता सच : देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र में स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय गौरकोठी में चोरों ने सोमवार रात वारदात को अंजाम दिया। चोर रोशनदान तोड़कर आईसीटी लैब में घुसे। वहां से एक कंप्यूटर सेट चुरा ले गए।
चोरी का पता मंगलवार को विद्यालय खुलने पर चला। प्रधानाध्यापक विजय प्रताप नारायण ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि लखनऊ स्थित परियोजना कार्यालय से विद्यालय को 12 कंप्यूटर सेट मिले थे। इनमें से चार सेट चालू हालत में थे।
चोर मॉनिटर, माउस, सीपीयू, कीबोर्ड और यूपीएस सहित पूरा कंप्यूटर सेट ले गए। चोरी गई सामग्री की कीमत करीब 60 हजार रुपये है। यह सामान पीएम श्री योजना के तहत विद्यालय को मिला था। इस चोरी से छात्रों की कंप्यूटर शिक्षा प्रभावित होगी।
विद्यालय 19 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश पर था। 16 जून से फिर खुला है। इससे पहले भी विद्यालय में दो बार चोरी हो चुकी है। पुलिस की कार्रवाई अब तक नाकाफी रही है। थानाध्यक्ष बरियारपुर टी के मौर्य ने कहा कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़े : देवरिया में 82 चालान, 4 वाहन सीज
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































