Breaking News

जून 2026 से 125cc से कम स्कूटर–बाइकों में ABS अनिवार्य, खरीदते समय दो ISI हेलमेट भी जरूरी

Bolta Sach News
|
Scooters below 125cc from June 2026

बोलता सच,टेक्नोलोजी : सड़क हादसों को कम करने के लिए केंद्र सरकार जून 2026 से 125 सीसी से कम इंजन वाले स्कूटर और मोटरसाइकिलों में ब्रेकिंग सिस्टम बदलने जा रही है। अब ऐसे सभी दोपहिया वाहनों में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) की जगह एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) लगाना अनिवार्य होगा। मंत्रालय की स्टडी में सामने आया कि 2023 में हुई मौतों में 45 प्रतिशत हिस्सेदारी दोपहिया सवारों की थी।

दो हेलमेट खरीदना भी अनिवार्य

सरकार ने यह भी नियम लागू किया है कि जून 2026 से नए दोपहिया वाहन खरीदते समय ग्राहक को ISI मार्क वाले दो हेलमेट साथ ही खरीदने होंगे।

ABS क्या होता है?

बाइक में ABS यानी एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम एक सुरक्षा तकनीक है, जो अचानक ब्रेक लगाने पर पहियों को लॉक होने से रोकती है। इससे बाइक पर नियंत्रण बना रहता है, फिसलन कम होती है और दुर्घटनाओं से बचाव में मदद मिलती है, खासकर गीली या फिसलन भरी सड़कों पर। ABS से स्टियरिंग कंट्रोल भी बेहतर होता है।
वर्तमान में 125cc से ऊपर की सभी नई बाइक में कम से कम सिंगल चैनल ABS जरूरी है, जबकि 200cc से ज्यादा वाली कई बाइकों में डुअल चैनल ABS मिलता है। अब सरकार के नए नियम के बाद 125cc से नीचे वाले स्कूटर–बाइकों में भी ABS लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

भारत में दोपहिया वाहनों पर दो हेलमेट रखना मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 129 के तहत अनिवार्य है, लेकिन कई राज्यों में इस नियम का पालन ढीला है और आमतौर पर सिर्फ चालक ही हेलमेट पहनता है।


इसको भी पढ़ें : ममता बनर्जी ने वक्फ संशोधन कानून 2025 को केंद्र की साजिश बताया, मालदा में कहा- किसी की संपत्ति पर हाथ नहीं डालेगी राज्य सरकार

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply