बोलता सच,बिहार : बिहार का शिवहर जिला महिला सशक्तिकरण का नया मॉडल बनकर उभरा है। राज्य का सबसे छोटा जिला होने के बावजूद, आज यहां प्रशासनिक से लेकर राजनीतिक सभी प्रमुख पदों पर महिलाएं ही नेतृत्व करती दिख रही हैं। यह संभवतः बिहार ही नहीं, पूरे देश में अपनी तरह का पहला जिला बन गया है, जहां सांसद, विधायक, विधान पार्षद और अब जिलाधिकारी—चारों शीर्ष पदों पर महिलाएं तैनात हैं।
पहली बार महिला डीएम की नियुक्ति
शिवहर के इतिहास में पहली बार एक महिला अधिकारी को जिलाधिकारी बनाया गया है। हाल ही में IAS प्रतिभा रानी ने डीएम पद का कार्यभार संभाला है। इससे पहले विधानसभा चुनाव में डॉ. श्वेता गुप्ता पहली महिला विधायक चुनी गईं, जबकि लवली आनंद यहां की सांसद हैं। विधान परिषद में भी रेखा कुमारी प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
मतलब—राजनीतिक नेतृत्व से लेकर प्रशासनिक नेतृत्व तक, हर ज़िम्मेदारी अब महिलाओं के हाथ में है।
जिले में महिला अफसरों का दबदबा
जिले में विभिन्न विभागों में भी बड़ी संख्या में महिला अधिकारी नेतृत्व कर रही हैं। इनमें प्रमुख हैं—
-
जिला खेल पदाधिकारी सह डीटीओ दीक्षा भगत
-
डीएओ प्रीति कुमारी
-
कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. अनुराधा कुमारी रंजन
-
नगर कार्यपालक पदाधिकारी नीलम श्वेता
-
आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्वेता सुमन
-
जिला कल्याण पदाधिकारी रंजना कुमारी
-
अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सुनीता सोनू
-
शिवहर, पुरनहिया, डुमरी कटसरी और पिपराही के सीओ पदों पर भी महिलाएं तैनात हैं।
अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी महिलाएं
राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पुल निगम, आत्मा प्रोजेक्ट, जल संसाधन सहित कई विभागों में महिलाएं जिम्मेदारी संभाल रही हैं। महिला थाना अध्यक्ष से लेकर आईसीटीसी काउंसलर, बीईओ, डीपीओ, इंजीनियर और वैज्ञानिक पदों पर भी महिलाएं बड़ी संख्या में कार्यरत हैं।
न्यायिक सेवाओं में भी महिला नेतृत्व
न्यायिक क्षेत्र में भी महिलाओं की मजबूत मौजूदगी है। जिले की—
-
प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी नंदिनी सुमन
-
अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी शिखा शर्मा
-
सिविल जज शांभवी शंकर विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।
पंचायत और राजनीति में भी महिला शक्ति
जिले में 26 मुखिया, एक प्रखंड प्रमुख, दो जिला पार्षद समेत 300 से अधिक महिला पंचायत प्रतिनिधि सक्रिय हैं। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नूरी बेगम और भाजपा की उपाध्यक्ष डॉ. नूतन सिंह जैसी कई महिलाएं राजनीतिक नेतृत्व में मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
कुल मिलाकर, शिवहर आज वह जिला बन गया है, जहां ‘नारी शक्ति’ वास्तविक अर्थों में नेतृत्व भी कर रही है और बदलाव भी ला रही है।
इसको भी पढ़ें : भारत की बड़ी जीत के बावजूद गिल और सूर्यकुमार की फॉर्म चिंता का विषय
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































3 thoughts on “शिवहर बना महिला नेतृत्व का मॉडल: सांसद से डीएम तक सभी पदों पर नारी शक्ति का कब्ज़ा”