Breaking News

देवरिया में हैरान करने वाला मामला: मोमोज के लालच में नाबालिग ने घर से चोरी कर दे दिए 85 लाख के जेवर

Bolta Sach News
|
Shocking case in Deoria

बोलता सच,देवरिया/रामपुर कारखाना : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मोमोज खाने की लत में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़के ने करीब 85 लाख रुपये के गहने चोरी कर दुकानदारों को दे दिए। मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह घटना रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने नाबालिग सहित तीन दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।


तीन महीने तक रोज चलता रहा खेल

जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर तिवारी गांव निवासी विमलेश मिश्र, जो वाराणसी के एक मंदिर में पुजारी हैं, का बेटा गांव में रहकर पढ़ाई करता है। उसे मोमोज खाने की लत लग गई थी। आरोप है कि देवरिया–कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर मोमोज की दुकान लगाने वाले तीन युवकों ने इस कमजोरी का फायदा उठाया और उसे लालच देकर घर से गहने लाने के लिए उकसाते रहे। बीते करीब तीन महीनों तक लड़का रोज अलमारी से एक-एक जेवर निकालकर दुकानदारों को देता रहा, बदले में उसे मोमोज खिलाए जाते रहे।


अलमारी खुली तो उड़ गए होश

मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब रविवार को विमलेश मिश्र की बहन अपना जेवर लेने घर पहुंची। जैसे ही अलमारी खोली गई, उसमें रखा सारा सोना-चांदी गायब मिला। परिजनों ने नाबालिग से पूछताछ की, तो उसने पूरी कहानी बता दी। इसके बाद परिवार ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई।


गायब जेवरों की लंबी सूची

परिजनों द्वारा पुलिस को सौंपी गई सूची के अनुसार चोरी हुए आभूषणों में शामिल हैं—

  • सोने के हार

  • कई सोने की अंगूठियां

  • मांगटीका, कंगन

  • चांदी की बिछिया

  • कान की बालियां, नथ की कील

इन सभी आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 85 लाख रुपये बताई जा रही है।


एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश

पुलिस ने इस मामले में दीपक कुमार, राकेश और पिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के अनुसार, आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बरामद गहनों को लेकर भी जांच की जा रही है।


आरोपी का दावा

गिरफ्तार आरोपी का कहना है कि उसने लिए गए गहने पुलिस को लौटा दिए हैं और पूरे सामान का वीडियो भी बनाया गया था। हालांकि, पुलिस इस दावे की जांच कर रही है।


सवालों के घेरे में दुकानदारों की भूमिका

इस पूरे मामले ने नाबालिगों की सुरक्षा, दुकानदारों की जिम्मेदारी और अभिभावकों की सतर्कता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


इसको भी पढ़ें : तरकुलवा क्षेत्र में जल जीवन मिशन हांफता नजर आया, करोड़ों खर्च फिर भी बूंद-बूंद को तरस रहे गांव

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “देवरिया में हैरान करने वाला मामला: मोमोज के लालच में नाबालिग ने घर से चोरी कर दे दिए 85 लाख के जेवर”

Leave a Reply