Breaking News

दुकानदार के बेटों को पीटा, तीन पर मुकदमा दर्ज

Bolta Sach News
|
दुकानदार के बेटों को
बोलता सच तरकुलवा। बंजरिया बाजार में दुकानदार के दो बेटों को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। बंजरिया गांव निवासी महेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 24 जून को दोपहर में करीब 12 बजे के उनके बेटे त्रिभुवन और आदित्य दुकान पर बैठे थे। इस बीच सुरेश, विपिन व चंदन गोलबंद होकर आए और लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि तीन लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें : दंपती समेत छह पर जातीय उत्पीड़न का आरोप

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply