Breaking News

देवरिया में चप्पल कंपनी का सेल्समैन लापता, कार लेकर साथी फरार

Bolta Sach News
|
Fight over overtaking
बोलता सच : देवरिया में एक्वा लाइट चप्पल कंपनी के 26 वर्षीय सेल्समैन रोहित विश्वकर्मा का पता नहीं चल पा रहा है। वह बैकुंठपुर राउतपुर का रहने वाला है। मंगलवार को रोहित अपने दो साथी पुण्य मणि त्रिपाठी और अंकित विश्वकर्मा के साथ पडरौना गया था। शाम को वापसी के दौरान रामपुरगढ़ के पास दो बाइक सवार उनकी कार के आगे-पीछे स्टंटबाजी करने लगे। कोन्हवलिया के पास पटनवापुल पर बाइक सवारों ने कार रोक ली। वे गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने कुछ अन्य युवकों को भी बुला लिया।

स्थिति को देखते हुए पुण्य मणि और अंकित कार लेकर भाग निकले। रोहित पीछे रह गया। दोनों साथी जब रोहित को लेने वापस आए तो वह वहां नहीं मिला। उन्होंने पथरदेवा के एक दुकानदार को घटना की जानकारी दी। दुकानदार ने पुलिस को सूचित किया।

थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी और एसओजी टीम भी जांच कर रही है। रोहित का कपड़ा और मोबाइल कार में मिला है। पुलिस बाइक सवार युवकों और रोहित के साथी सेल्समैन से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष के मुताबिक मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।


इसे भी पढ़े : यूपी सरकार की बड़ी पहल: श्रमिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बेटी विवाह में सहायता
 

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply