Breaking News

देवरिया में सांप के काटने से ITI छात्र की मौत, एंबुलेंस देरी पर परिजनों का हंगामा

Bolta Sach News
|
snake bite in deoria
बोलता सच देवरिया : देवरिया के खामपार थाना क्षेत्र में सांप के डसने से एक 18 वर्षीय ITI छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरया गांव के बंधी भिस्सा टोला निवासी बिट्टू कुशवाहा के रूप में हुई है। गुरुवार तड़के करीब 5:30 बजे बिट्टू को नींद में सांप ने काट लिया। परिजन उसे तत्काल भाटपाररानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, समय पर एंबुलेंस न मिलने के कारण उन्हें बिट्टू को बाइक से मेडिकल कॉलेज ले जाना पड़ा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बिट्टू की मौत की खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण भाटपाररानी अस्पताल पहुंच गए और शव को अस्पताल के बाहर रखकर सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों का आरोप था कि एंबुलेंस की लापरवाही ने जान ले ली। पुलिस के समझाने-बुझाने पर करीब आधे घंटे बाद जाम तो हटा, लेकिन परिजन शव को अस्पताल परिसर में ले जाकर धरने पर बैठ गए। करीब तीन घंटे चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस और कुछ राजनीतिक नेताओं की मध्यस्थता से मामला शांत हुआ। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को गांव वापस ले गए। बिट्टू परिवार की दो संतानों में सबसे छोटा था। उसके पिता खेती-किसानी से परिवार का गुजारा करते हैं, जबकि बड़ा भाई इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। गांव में शोक की लहर है।

इसे भी पढ़े : देवरिया में ड्यूटी से गायब 10 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, एसपी ने दिए वेतन कटौती के आदेश

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply