बोलता सच देवरिया : देवरिया जिले के मदनपुर पुलिस ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ग्राम जमीरा थाना मदनपुर निवासी अमरेश त्रिपाठी पुत्र दीनानाथ त्रिपाठी के रूप में हुई है। मामला 18 जुलाई 2025 का है। उस दिन संतोष यादव पुत्र उमेश यादव निवासी फतेहपुर थाना रुद्रपुर ने थाना मदनपुर पर शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अमरेश त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वरिष्ठ राजनेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। यह वीडियो वायरल हो गया था जिससे जनता में रोष फैल गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अमरेश त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 91/2025 दर्ज किया। यह मामला धारा 356(3), 352 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी सहायता से आरोपी की निगरानी शुरू की थी।
सोमवार 28 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त अपने गांव जमीरा में मौजूद है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना मदनपुर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है।
इसे भी पढ़े : देवरिया-धूस बंजरिया मार्ग पर हादसा, एक की मौत, एक घायल
➤ You May Also Like



























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































