Breaking News

पथरदेवा में सपा का बूथ स्तर पर फोकस, PDA प्रहरी सम्मान अभियान से कार्यकर्ताओं में जोश

Bolta Sach News
|
SP booth level in Pathardewa

बोलता सच,देवरिया/पथरदेवा : अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी युवजन सभा की ओर से “PDA प्रहरी सम्मान अभियान” चलाया जा रहा है, जिसके तहत पार्टी के बूथ एजेंटों को सम्मानित किया जा रहा है।

अभियान के दौरान बूथ एजेंटों को समाजवादी पार्टी का झंडा, नेताजी मुलायम सिंह यादव का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया और उन्हें समाजवादी टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य पार्टी के जमीनी सिपाहियों का मनोबल बढ़ाना और संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है।


कई ग्राम सभाओं में बूथ एजेंटों का हुआ सम्मान

इस क्रम में मेहाहरहंगपुर में समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंट ज़कीरुल्लाह उर्फ चुन्नू और मास्टर शनीफ को सम्मानित किया गया। वहीं सेमरी, बसडीला, मैनुद्दीन, रामपुर, महुआबारी सहित अन्य ग्राम सभाओं के बूथ एजेंटों को भी सम्मान प्रदान किया गया।


बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत: प्रियांशु राज यादव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवजन सभा के नेता प्रियांशु राज यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उनके संघर्ष, समर्पण और मेहनत से ही पार्टी आगे बढ़ती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी मजबूती के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।


कार्यक्रम में मौजूद रहे ये कार्यकर्ता

इस अवसर पर समाजवादी युवा मोर्चा के मुहम्मद फतेह, शाहिद खान, छोटू, अनुराग यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला।


इसको भी पढ़ें : देवरिया–कसया मार्ग फोरलेन: 292 करोड़ रुपये से सड़क चौड़ीकरण की तैयारी तेज

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “पथरदेवा में सपा का बूथ स्तर पर फोकस, PDA प्रहरी सम्मान अभियान से कार्यकर्ताओं में जोश”

Leave a Reply