बोलता सच,सोनभद्र : उत्तर प्रदेश की अंतिम विधानसभा सीट दुद्धी से समाजवादी पार्टी के विधायक विजय सिंह गोंड का निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पूरे आदिवासी अंचल सहित राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।
विजय सिंह गोंड को आदिवासी समाज की मजबूत और बेबाक आवाज के रूप में जाना जाता था। सादगी, सहज व्यवहार और संघर्षशील छवि के कारण वे जनता में बेहद लोकप्रिय थे। जल-जंगल-जमीन के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों को उन्होंने हमेशा प्राथमिकता दी और विधानसभा में दुद्धी क्षेत्र के पिछड़ेपन को मजबूती से उठाया।
निधन की खबर मिलते ही उनके आवास पर समर्थकों, स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की भीड़ उमड़ पड़ी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। सपा जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने इसे पार्टी और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि जनता के बीच रहकर संघर्ष करने वाला एक जमीनी योद्धा आज हमारे बीच नहीं रहा।
विजय सिंह गोंड के निधन से दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक शून्यता महसूस की जा रही है।
इसको भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर भव्य परेड, टिकट बिक्री शुरू, जानें पूरी जानकारी
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “दुद्धी से सपा विधायक विजय सिंह गोंड का निधन, आदिवासी अंचल ने खोई सशक्त आवाज”