Breaking News

वंदे मातरम विवाद पर बोले सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क — “हम राष्ट्रगान गाते हैं, लेकिन वंदे मातरम नहीं”

Bolta Sach News
|
SP spoke on Vande Mataram controversy
बोलता सच/संभल। वंदे मातरम को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सम्मान करते हैं और उसे गाते भी हैं, लेकिन वंदे मातरम नहीं गाते, क्योंकि इसमें ऐसे शब्द हैं जो उनके मजहब के खिलाफ हैं।
सपा सांसद ने कहा, “हमारे बुजुर्गों ने इस देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। हमारी देशभक्ति पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता। हम जन गण मन राष्ट्रगान को खड़े होकर दिल से गाते हैं, क्योंकि वह देश का राष्ट्रीय गीत है। लेकिन वंदे मातरम के कुछ शब्द हमारे मजहब से मेल नहीं खाते। हम अल्लाह की इबादत करते हैं, किसी और को सजदा नहीं कर सकते।”
उन्होंने आगे कहा कि यह उनके धार्मिक और संवैधानिक अधिकारों का हिस्सा है कि वे किसी गीत को गाने के लिए बाध्य नहीं किए जा सकते। बर्क ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि कानूनन किसी को वंदे मातरम कहने या गाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर कि जब राष्ट्रगान गाया जा सकता है तो राष्ट्रगीत क्यों नहीं, सांसद बर्क ने कहा कि “राष्ट्रगान के शब्दों में कोई आपत्तिजनक बात नहीं है, इसलिए उसे स्कूलों और मदरसों में गाया जाता है। लेकिन वंदे मातरम के कुछ अल्फाज हमारे मजहब के खिलाफ हैं, इसलिए हम उसे नहीं गाते।”
गौरतलब है कि सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। चाहे संभल हिंसा का मामला रहा हो या राजनीतिक मुद्दों पर तीखी प्रतिक्रियाएं, वे अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अब वंदे मातरम पर दिए गए इस बयान से एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में गर्माहट बढ़ गई है।

इसको भी पढ़ें : देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में विश्व रेडियोलॉजी दिवस मनाया गया

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “वंदे मातरम विवाद पर बोले सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क — “हम राष्ट्रगान गाते हैं, लेकिन वंदे मातरम नहीं””

Leave a Reply